{"_id":"5c0957ccbdec2241471f6b02","slug":"141544116172-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बुलंदशहर में कराना चाहती थी दंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बुलंदशहर में कराना चाहती थी दंगा
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि भाजपा बुलंदशहर में दंगा कराना चाहती थी। लेकिन इंस्पेक्टर की शहादत ने उसने मंसूबों पर पानी फेर दिया। वह गुरुवार को हिंदी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने के दौरान पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। राजभर ने कहा कि बुलंदशहर में भाजपा प्लान के साथ दंगा कराना चाहती थी। इसमें उसका साथ सहयोगी बजरंग दल, विश्व हिंदु परिषद के नेता दे रहें थे। दंगा उस समय कराया गया जब बुलंदशहर में 15 से 16 लाख मुसलमान जलसे के दौरान मौजूद थे। अपने ही सरकार पर इस तरह का आरोप लगाने के बाबत पूछे जाने पर ओम प्रकाश रने कहा कि हमें सही बोलने की आदत है। हम किसी की नीतियों का विरोध नही करते, बल्कि गलतियों का विरोध करते हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि जब राम मंदिर का मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो किस बात की धर्मसभा? जिस तरह से एससीएसटी बिल लाकर कोर्ट के फैसले को बदला गया, उसी प्रकार से बिल लाकर 27 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 52 प्रतिशत कर दिया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा हनुमान जी को दलित की संज्ञा देने के प्रश्न पर बोले कि अभी तक की राजनीति इंसानों की जाति बांटकर की जाती थी, लेकिन अब भगवान को भी इसके लपेटे में ले लिया गया। बोले बिहार की तर्ज पर प्रदेश में शराब पूर्ण रुप से बंद होनी चाहिए। कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने पर मऊ जिले को राज्य की राजधानी बनाएंगे।
विज्ञापन