फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है नगर क्षेत्र की रामलीला

सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है नगर क्षेत्र की रामलीला

Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है नगर क्षेत्र की रामलीला
जिला मुख्यालय पर श्री रामलीला मेला समिति की तरफ से विजयदशी पर्व के अवसर पर आयोजित की जाने वाली रामलीला सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। इसकी खासियत है कि रामलीला का मंचन मंच की बजाय विभिन्न स्थानों पर सजीव किया जाता है।
विज्ञापन

हजारों साल पूर्व औरंगजेब की बहन और शाहजहां की पुत्री जहाआरा मऊ में रहने के दौरान अपने महल के सामने रामलीला का मंचन कराती थी। रामलीला की खासियत है कि भरत मिलाप के दौरान जयश्री राम और भोर में होने वाली नमाज एक साथ होती है। जितनी देर नमाज होती है, उतनी देर तक जय श्रीराम का उद्घोष होता है। श्री रामलीला मेला समिति के महामंत्री संजय वर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया आदि काल से चली आ रही है। बोले रामलीला मंचन में पुरानी परंपरा का समावेश होने के कारण मंचन और कलाकारों के वेश भूषा में कोई परिवर्तन करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में इस बार राम का रोल करने वाला अंकुर उपाध्याय बीटेक का छात्र है, जबकि भरत का किरदार ओझा शीतला मंदिर धाम का पुजारी है। संजय वर्मा ने बताया कि आज भी रामलीला में प्रयोग होने वाले टेंट और ध्वनि का सारा काम मुसलमान इकबाल और एक अन्य युवक करता है। भरत मिलाप का कार्यक्रम शाही कटरा मस्जिद के सामने मैदान में संपन्न होता है। कुल मिलाकर संजीव मंचन और अपसी सौहार्द का प्रतीक है जिला मुख्यालय की रामलीला। जिसे हिंदू के साथ-साथ मुसलमान भी देखते है। जिला मुख्यालय की रामलीला आगामी नौ अक्तूबर से शुरू होगी। पहले दिन का मंचन राजगद्दी मैदान में भगवान राम के वनवास से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed