फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास गिरकर वृद्ध की मौत

चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास गिरकर वृद्ध की मौत

Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन में  चढ़ने के प्रयास गिरकर वृद्ध की मौत
मऊ। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह ट्रेन में चढ़ते समय एक वृद्ध का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ ही समय बाद वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा निवासी जमेशद अली सिद्दीकी (70) मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे मंडुवाडीह से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहे थे। सुबह सवा नौ बजे जब ट्रेन मऊ स्टेशन पर रूकी तो वह पानी पीने के लिए नीचे उतरे। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। वह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और चलती ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका और आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। मौके पर रेलवे अस्पताल के डाक्टर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद घायल वृद्ध को सदर अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed