फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   वामपंथी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

वामपंथी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 May 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
वामपंथी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मऊ। पश्चिम बंगाल में वामपंथी दल के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या होने के विरोध में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर जिला मंत्री शेर मोहम्मद ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की शह पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी गई। लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। अभी हाल के पंचायत चुनाव में अराजकतत्वों ने खुलेआम असलहा लहराया था। डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि बंगाल की तरह ही त्रिपुरा, केरल में आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। वामपंथी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सहित राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शिवाकांत मिश्र, रामअवतार सिंह, विनोद सिंह, शिवमूरत, वसी अहमद, शमसुलहक चौधरी, जयहिंद राजभर, असरार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed