फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कैंडिल मार्च निकालकर रेप के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

कैंडिल मार्च निकालकर रेप के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Tue, 17 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च निकालकर रेप के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
मऊ। जम्मू के कठुआ और यूपी के उन्नाव गैंगरेप के विरोध में नगर में सर्व समाज के तत्वावधान में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च नगर के डोमनपुरा फैजी गेट से शुरू होकर शहर के बालनिकेतन तिराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोग हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर के डोमनपुरा से निकाले गए कैंडिल मार्च का नेतृत्व समाजसेवी जमाल अर्पण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून, मजहर मेजर, इशहाक, फखरे आलम, वीरेंद्र कुमार आदि ने किया। कैंडिल मार्च शहर के डोमनपुरा से निकलकर मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सदर चौक, रौजा, हट्ठीमदारी, शहर कोतवाली होते हुए बालनिकेतन तिराहा पहुंचा। जहां पर कैंडिल मार्च में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए राना खातून ने कहा कि देश के हालात काफी खराब हैं। दरिंदे और वहशी लोग बच्चियों के साथ दुराचार कर रहे हैं। ऐसे में समाज के हर तबके के लोगों को इसका पुरजोर विरोध करते हुए इन वहशी दरिंदों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। वहीं जमाल अर्पण ने कहा कि कठुआ और उन्नाव की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में इन दोनों रेप कांड में शामिल लोगों केे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार को महिलाओं के सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना को अंजाम देने से पहले इंसान सजा को सोचकर ऐसा घृणित करने की सोचे भी नहीं। कैंडिल मार्च में काफी संख्या में लोग शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देेनजर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed