{"_id":"5a7b3b764f1c1b187e8b4e5b","slug":"141518025590-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम की हुई अधिकृत घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम की हुई अधिकृत घोषणा
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के पुस्तकालय भवन में बुधवार को आम सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें मंगलवार को संपन्न हुई मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के बारे में अधिकृत घोषणा की गई।
संघ के पुस्तकालय भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने शांति पूर्वक सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी अधिवक्ता साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही नवनिर्वाचत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद से विरेंद्र बहादुर पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से विपिन कुमार सिंह तथा महामंत्री पद से संजय त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष पद से विनय कुमार शुक्ला को विजई घोषित किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्यगण नमोनरायन राय, गुरुनरायन पांडेय, बीवी सिंह , सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव आदि के साथ अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईयां दी। बताते चले नई कार्यकारणी के सदस्यों निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।