फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रेलबस बंद होने की सूचना पर लोगों में आक्रोश

रेलबस बंद होने की सूचना पर लोगों में आक्रोश

Wed, 31 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
रेलबस बंद होने की सूचना पर लोगों में आक्रोश
कुसुम्हा। इंदारा से दोहरीघाट तक चलने वाली दोहरीघाट रेल बस एक फरवरी से बंद होने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। इस रेलबस से प्रतिदिन 200 यात्री यात्रा करते थे। लोगों का मानना है कि रेल बस चलने से उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत थी, जो कि इसके बंद होने से खत्म हो जाएगी। इसके बाद लोगों को मजबूरन निजी वाहनों के भरोसे लोगों को आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इंदारा से छोटी लाइन पर चलने वाली रेलबस जो कि दोहरीघाट तक जाती है, वो दिन में रोजाना चार बार चक्कर लगाती है। लेकिन रेल बस रेलवे द्वारा एक फरवरी से इस सेवा का बंद करने की सूचना लोगों को मिलने पर आक्रोश पनप रहा है। लोगों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग दोहरीघाट से इंदारा और इंदारा से दोहरीघाट के लिए रेलबस का प्रयोग करते है। जहां वर्तमान में लोग 10 रुपये के किराये मे यह सफर तय करते थे। वहीं बंद होने पर लोगों को दोहरीघाट जाने के लिए निजी बस या दूसरे वाहनों का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

इनसेट
रेल बस विभाग द्वारा अपरिहार्य कारणों से बंद किया जा रहा है।
अखिलेश सिंह मंडलीय वाणिज्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed