फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   माइनर में पानी न छोड़ने से चिंतित हैं किसान

माइनर में पानी न छोड़ने से चिंतित हैं किसान

Thu, 14 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
माइनर में पानी न छोड़ने से चिंतित हैं किसान
हलधरपुर। दोहरीघाट से पंप कैनाल से संबद्ध रतनपुरा के कुशाडीह तथा छिछोर माइनर में अभी तक पानी न छोड़े जाने से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। सिंचाई के अभाव में फसल पीली पड़ रही है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया बावजूद माइनरों में पानी छोड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध छिछोर तथा कुशाडीह माइनर से छिछोर, गहना, बड़ागांव, सेमराजपुर, मलपुर, बिलौझा, नसीराबाद, अइलख सहित विभिन्न गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल की सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन

गेहूं की सिंचाई का पीक आवर में कुशाडीह तथा छिछोर माइनर में पानी न छोड़े जाने से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। सिंचाई के अभाव में फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस संबंध में किसान नेता नरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, भगवान सिंह का कहना है कि किसानों की जरूरत के समय माइनर में पानी ही नहीं आता है। पंपिगसेट से 120 से 140 रुपये प्रति घंटे की दर से सिंचाई करना सबके वश की बात नहीं है। माइनर में कब पानी छोड़ा जाएगा पता नहीं चल पा रहा है। इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वंसराज का कहना है कि 18 दिसंबर से माइनरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed