फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक शाम तालिम के नाम में सम्मानित होगे जिले के 24 होनहार

एक शाम तालिम के नाम में सम्मानित होगे जिले के 24 होनहार

Thu, 24 Aug 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
एक शाम तालिम के नाम में सम्मानित होगे जिले के 24 होनहार
मऊ। माईनारटी स्टूडेंट्स फोरम मऊ के तत्वाधान में पांच सितंबर को होने वाली ‘एक शाम तालीम के नाम’ कार्यक्रम को लेकर कमेटी की तरफ से छित्तनपुरा मुहल्ले में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में पास होने वाले 24 छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की गई। जिन्हें पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

माईनारटी स्टूडेंट्स फोरम के निदेशक और पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि तैयार की गई सूची में उन छात्र-छात्राओं का नाम शामिल किया गया है, जो विभिन्न बोर्डों से 12वीं की परीक्षा अलग-अलग संकाय से पास की है। लेकिन प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। इन्हें क्रमश: दस, पांच और तीन हजार रुपये के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर मऊ वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से पांच सितंबर को छित्तनपुरा नई ईदगाह के मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों का हौसलाअफजाई कर मार्ग दर्शन करना है। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का आयोजन कर, जिले के होनहारों को सम्मानित किया जाना इसका उद्देश्य है। बीते वर्ष उच्च शिखर में पहुंचने वाले छात्रों को भी सिर-ए-मऊ के खिताब से नवाजा गया था। इस कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा के सीबीएसई, आईसीएसई, के साथ-साथ यूपी बोर्ड के छात्र और छात्राओं के लिए एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। जहां छात्र-छात्राएं शिक्षाविदों से सीधा संवाद कर अपनी जिज्ञासा पूरी कर सकेंगी। बैठक में विशेष रूप से ओवैस तरफदार, जावेद चंदन, डा इम्दादुलहक, जकी अहमद, सईदुज्जफर, शहजाद जुबली, ओसामा, साजिद गुफरान, शाहनवाज अहमद, कमाल अख्तर, अंसार वारिस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed