फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक ही रात तीन दूकानों में हुई चोरियां

एक ही रात तीन दूकानों में हुई चोरियां

Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात तीन दूकानों में हुई चोरियां
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार स्थित मस्जिद के समीप चोरों ने मंगलवार की रात तीन दूकानों का ताला तोड़, हजारों रुपए मूल्य का सामान और नगदी चुरा ले गए। पीड़ित दूकानदारों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। इस दौरान पीड़ित दूकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। चोरी की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बेलौली मनोज मौके पर पहुंचे। जांच करने के बाद पुलिस दूकानदारों से तहरीर लेकर वापस लौट गई। बरसात शुरू होते हुई चोरी की इस वारदात से दूकानदारों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में मस्जिद के पास मीरपुर निवासी दिलीप वर्मा की आभूषण बेचने और मरम्मत की दूकान है । ठीक उसके बगल में मर्यादपुर निवासी वीरबहादुर ने जूते-चप्पल बनाने और मरम्मत करने की दूकान खोल रखी है। उसके बगल में गुरुम्हा निवासी अरुण का सैलून है। मंगलवार की रात चोरों ने तीनों दूकानों को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दूकानों के ताले तोड़कर अंदर रखे हजारों रुपए का सामान चुराकर फरार हो गए। चोरों द्वारा की गई इस दुस्साहसिक चोरी की घटना की भनक आस पास के लोगों को नहीं लग सकी। सबसे अधिक रकम की चोरी दिलीप वर्मा की दूकान से हुई है। इनकी दूकान से करीब अस्सी हजार रुपये से ज्यादा का सामान चोर उठा कर ले गए । चोरों ने मर्यादपुर कस्बे में लबे सड़क एक साथ कई दूकानों में चोरियां कर बाजार में पुलिस गश्त की भी पोल खोलकर रख दिया है।इस चोरी की घटना ने पुलिस को कुंभकर्णी नींद से जगा दिया है।दो सप्ताह के अंदर कई जगह हुई चोरियों से लोगों में दहशत समा गयी है। एक भी घटना का पर्दाफाश न होने से लोगों का भरोसा अब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से उठने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed