फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   14064 candidates results out today

14064 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 12 Dec 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 12 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
14064 candidates results out today
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चारों चरण के ग्राम प्रधान एवं सदस्य पदों के मतदान के बाद मतगणना की तिथि आज है। रविवार को सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



 मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग आदि का भी कार्य पूरा हो चुका है। जिले के सभी नौ ब्लाकों में मतगणना के लिए 754 टेबल बनाए गए थे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण के बाद 32 टेबलों की संख्या कई ब्लाकों में और बढ़ा दी है। हर टेबल पर चार-चार मतगणना कार्मिक एवं एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। रविवार को 14064 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। कुल 684 प्रधान एवं 8598 सदस्य पद पर सभी नौ ब्लाकों में मतदान  हुआ था।
विज्ञापन



जिलाधिकारी सभी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करने के उपरांत बड़रांव ब्लाक में 72 के बजाए 8 टेबल और लगा  गए हैं। इसी प्रकार घोसी ब्लाक में मतगणना स्थल पर 60 की बजाए अब 80 टेबल  बनाए गए हैं।  रतनपुरा ब्लाक में 88 की बजाए यहां चार घटाकर 84 ही टेबल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 दोहरीघाट  ब्लाक में 78 टेबल बनाए गए हैं। फतहपुर मंडाव ब्लाक में 104 टेबल लगाए  गए हैं।  रानीपुर ब्लाक में 104 टेबल बनाए गए हैं। कोपागंज ब्लाक में 104 टेबल  बनाए गए हैं। मुहम्मदाबाद गोहना में 80 टेबल एवं परदहां ब्लाक  में 64 की बजाए अब 72 टेबल  बनाए गए हैं।


 इस प्रकार पूरे जिले में 786 टेबल बनाए गए हैं। सभी मतगणना स्थलों पर  बैरिकेडिंग  की गई ताकि प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट उसके बार से ही गणना की जानकारी  ले सके। सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके अलावा सीसी कैमरे की जद में सभी एजेंट एवं मतगणनकर्मी रहेंगे ।


इसकी व्यवस्था भी कर दी गई है। मतगणना का परिणाम घोषित होते ही उसे इंटरनेट पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर लोड कर दिया जाएगा। प्रत्याशियों पर नजर डाले तो बड़रांव ब्लाक में प्रधान पद के 458 एवं सदस्य पद के 917 प्रत्याशी हैं।



घोसी में प्रधान के 443 पद एवं 863 सदस्य, रतनपुरा ब्लाक में 515 प्रधान एवं 1109 प्रत्याशी, दोहरीघाट ब्लाक में 599 प्रधान 936 सदस्य, फतहपुर मंडाव में 592 प्रधान एवं 1188 सदस्य, रानीपुर ब्लाक में 734 प्रधान एवं 1151 सदस्य के प्रत्याशी, कोपागंज में 575 प्रधान पद के प्रत्याशी 1181 सदस्य के प्रत्याशी, मुहम्मदाबाद गोहना 606 प्रधान एवं 1033 सदस्य पद के प्रत्याशी, परदहां में 457 प्रधान एवं 707 सदस्य पद के प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके किस्मत का फैसला रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed