फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   14 nominations for 6 posts in Tehsil Bar Election

तहसील बार चुनाव में 6 पदों के लिए हुआ 14 नामांकन

Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
14 nominations for 6 posts in Tehsil Bar Election
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को तहसील में 6 पदों के लिए कुल 14 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष एव सहमंत्री पदों के लिए केवल एक नामांकन होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मंगलवार को गहमा-गहमी के बीच 10 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और दो बजे दिन तक चली। चुनाव अधिकारी आबिद एजाज ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र एजाज अहमद एडवोकेट, मंत्री पद के लिए उमाशंकर यादव, लालजी एवं फिरोज अहमद समेत तीन लोग तथा सह मंत्री पद के लिए भी एकमात्र उदयभान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं आडिटर पदों के लिए दो-दो नामांकन पत्र दाखिल हुआ है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सदस्य कार्यकारिणी के लिए भी तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है । बताया कि नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी 30 दिसम्बर को 10 बजे से 2 बजे तक एवं आवश्यकतानुसार मतदान 1जनवरी को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक एसोसिएशन कार्यालय में होगा। मतगणना इसी दिन 3 बजे दिन में होगी। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी आबिद एजाज एडवोकेट, एल्डर कमेटी के चेयरमैन शब्बीर अहमद, सहायक निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र राय, खालिद जमाल खान, लालबहादुर, आफताब अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed