फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समस्या निस्तारण पर बरतें गंभीरता : एसडीएम

समस्या निस्तारण पर बरतें गंभीरता : एसडीएम

Tue, 05 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
समस्या निस्तारण पर बरतें गंभीरता : एसडीएम
घोसी तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनको सम्बन्धित विभागों को निस्तारण हेतु भेज दिया गया। मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नही हो सका। इस दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को समस्या निस्तारण के प्रति गंभीरता बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने सभी अधिकारियों से प्राप्त शिकायती पत्रों को दोनों पक्षों को सुनकर गुणदोष के आधार पर निस्तारण की बात कही। साथ ही लोक सभा चुनाव को देखते हुए विशेष सतर्कता की बात कही। इस अवसर पर तहसीलदार ओपी पाण्डेय, एसडीओ विद्युत राजेश प्रसाद, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसएन आर्य, डॉ. अतुल शर्मा, कोतवाल बीडी पांडेय, पूर्ति निरिक्षक शरद सिंह, राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मधुबन : तहसील सभागार में एसडीएम निरंकार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें राजस्व, पुलिस ,आपूर्ति, स्वास्थ्य, विकास आदि विभागों से कुल 38 प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान जजौली निवासी कृपा पांडेय ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाया। वहीं पहाड़ीपुर निवासी राम शरण ने शौचालय निर्माण मे अवरूद्ध उत्पन्न करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इस मौके पर तहसीलदार रमेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह, पूर्ति निरिक्षक जय नारायण यादव, डॉ. राजीव पांडेय, खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, एसओ कुमुद शेखर सिंह आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed