{"_id":"5c4218d0bdec22736f4a6edc","slug":"131547835600-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की मौजूदगी में रास्ते विवाद सुझाने को हुई पैमाईश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की मौजूदगी में रास्ते विवाद सुझाने को हुई पैमाईश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा क्षेत्र के दरियाबाद में बन रहे उच्चीकृत सीएचसी के रास्ते का विवाद लोगों के शिकायत करने के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी घोसी डा. सीएल सोनकर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामसभा में बन रहे स्वास्थ्य केंद्र की जमीन के साथ रास्ते की पैमाईश कराकर रिपोर्ट तलब करने को कहा। बीते माह जिले में आई नोडल अधिकारी प्रिति शुक्ला के निरीक्षण के दौरान इस मामले को निस्तारित करने का आदेश एसडीएम को दिया था।
घोसी तहसील अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र के दरियाबाद में बन रहे मझवारा उच्चीकृत पीएचसी का निर्माण शुरु से ही सवालों के घेरे मे रहा तो इसका निर्माण कार्य भी कई बार इसी के चलते रुका जो अब तक पूर न हो सका है। बहरहाल पिछले माह आई नोडल अधिकारी प्रिति शुक्ल ने निरीक्षण के दौरान इस मामले को मार्च 2019 तक पूरा करने का आदेश दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने रास्ते के विवाद से नोडल अधिकारी को अवगत कराया था। इस पर श्रीमती शुक्ल ने एसडीएम को विवाद का निस्तारण कराने का आदेश दिया था। लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के प्रधान उपेंद्र यादव ने ग्रामीणों को साथ ले रास्ते के इस मुद्दे को तहसील पहुंचकर उठाया। इस पर शुक्रवार को एसडीएम घोसी छेदीलाल सोनकर खुद मौके पर पहुंचे, एसडीएम की मौजूदगी में रास्ते की पैमाईश कराई गई। पैमाईश के दौरान एसडीएम डा. सीएल सोनकर, कानूनगो विजय सिंह, राजस्व निरिक्षक रामभरोसे चौहान, ग्रामप्रधान उपेन्द्र यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।