{"_id":"5c0aad18bdec224167139c9e","slug":"131544203544-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोलक्स स्पोर्टिंग क्लब, मऊ स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोलक्स स्पोर्टिंग क्लब, मऊ स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट (मऊ)। स्थानीय कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. रामानंद राय स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का दो सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला मैच डीलक्स स्पोर्टिंग क्लब मऊ तथा एमएस क्लब अदरी के बीच खेला गया। डीलक्स स्पोर्टिंग क्लब मऊ ने एमएस क्लब अदरी के 1-0 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। दूसरा सेेमीफाइनल मैच मऊ स्पोर्टिंग क्लब मऊ तथा आजाद स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया। मऊ स्पोर्टिंग क्लब मऊ ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज यादव तथा दूसरे सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि डॉ. बीके श्रीवास्तव रहे। सेमीफाइनल का पहला मैच डीलक्स स्पोर्टिंग क्लब मऊ तथा एमएस क्लब अदरी के बीच खेला गया। मैच बहुत ही कड़ा तथा रोचक मुकाबला रहा। मध्यांतर तक कोई टीम एक दूसरे के प्रति गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर के दस मिनट बाद मऊ स्पोर्टिंग क्लब के नौ नंबर जर्सी के खिलाड़ी ओसमा ने खूबसूरत मैदानी गोल करते हुए अपने टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा। जबकि एमएस क्लब अदरी की टीम ने कई हमले किए, लेकिन नाकाम रहे। दूसरा सेमीफाइनल मैच मऊ स्पोर्टिंग क्लब मऊ तथा आजाद स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया। जिसमें मध्यांतर के पहले मऊ स्पोर्टिंग क्लब मऊ के नौ नंबर जर्सी के खिलाड़ी कामिल ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा तथा मध्यांतर के 15वें मिनट बाद मऊ स्पोर्टिंग क्लब मऊ के सात नंबर जर्सी के खिलाड़ी अशरफ ने दूसरा गोल मारकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। मैच के आयोजक तथा विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय, प्रधानाचार्य विश्वामित्र मिश्रा ने आभार प्रकट किया। यहां मैच के कमेंटेटर मुन्ना शाही, प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार राय, प्रधान प्रतिनिधि मारकंडेय राय, पूर्व प्रधान विजेंद्र राय, विपिन, अजीत राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय, श्यामसुंदर मौर्य, देवेंद्र शाही आदि रहे।