फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मुआवजे के लिए सौंपा ज्ञापन

मुआवजे के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 08 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मुआवजे के लिए सौंपा ज्ञापन
रामस्वरूप भारती उमा विद्यालय शिवजीमठ की मृतक छात्रा के परिवारजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर उप्रवित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि रामस्वरूप भारती उमा विद्यालय शिवजीमठ में 10कक्षा की होनहार छात्रा तथा ख्वाजाजहांपुर निवासी खुशबू प्रजापति पुत्री स्व. जवाहर प्रजापति की गत पांच अक्तूबर को विद्यालय आते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। छात्रा के पिता की भी मौत तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। जिससे वर्तमान समय में छात्रा की मां तथा उसका छोटा भाई किसी प्रकार से मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं। छात्रा के परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन की तरफ से परिस्थितियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए छात्रा के परिवार को कम से कम तत्काल 10 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री कोष से 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने तथा आवास दिलाया जाए। इस अवसर पर रामाश्रय सिंह, विजय तिवारी, राजेश सिंह, उपेंद्र सिंह, बृजकिशोर पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, परशुराम राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed