{"_id":"5ba92981867a55013a6c5326","slug":"131537812865-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी डालकर छोड़ दी गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी डालकर छोड़ दी गई सड़क
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। नगर के मझवारा मोड़ से रघौली होते मझवारा जाने वाली सड़क के आधी अधूरी बनाने के बाद गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अधूरी सड़क और उसके किनारों पर डाल दी गई गिट्टियों के ढेर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने मांग किया है कि जनहित में सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग किया है।
घोसी नगर के मझवारा मोड़ से रघौली, बरुहा, नकटा होते हुये मझवारा बाजार को जाने वाली सड़क पर चौड़ीकरण के साथ पिचीकरण का कार्य तीन वर्ष पहले शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि अब इस मार्ग पर यात्रा सुगम होगी, परंतु कोई कार्य नही हुआ। भाजपा की योगी सरकार बनने पर इस सड़क पर कार्य शुरू हुआ तो फिर आस जगी। परंतु भावनपुर से माउरबोझ तक एक किलोमीटर सड़क पिच करने के साथ जगह जगह गिट्टी डाल कर रोलर कर छोड़ देने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। रेलवे क्रासिंग तक एक सप्ताह पूर्व सड़क को चौड़ीकरण करते समय पुराने सड़क को खोदकर उसके जगह पर गिट्टी एवं मिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में रघौली निवासी सादिक खान, भाजपा नेता रामशब्द प्रजापति एवं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव आदि का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत या निर्माण जल्द पूरा किया जाय अन्यथा व्यापक आंदोलन किया जायेगा।