{"_id":"5ba673d0867a557ff9674a0a","slug":"131537635280-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर मोर्चा के सामने शुक्रवार को घाघरा नदी में नाव पलटने की घटना में डूबे वृद्ध का पता दूसरे दिन शनिवार को भी नहीं चला। परिवार के लोगों ने गांव वालों और रिश्तेदारों के सहयोग से दिन भर नदी में वृद्ध की तलाश किया। लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
बता दें कि रसूलपुर मोर्चा गांव निवासी उदयभान (60) पुत्र घुरहू के खेत नदी के बीच बने टापू गोनहिया डिहवा पर हैं। उदयभान अपने खेतों पर गए थे। वहां से लौटकर वे कई अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे। इसी बीच नदी के धाराओं के बीच नाव पलट गई। इस घटना में और लोगों को तो बचा लिया गया लेकिन उदयभान का पता नहीं चला। शुक्रवार को उनकी तलाश होती रही लेकिन उनका पता नहीं चला। शनिवार को भी घर के लोगों ने उदयभान की तलाश किया। लोगों ने बरहज घाट तक उनकी तलाश किया लेकिन फिर भी उनका पता नहीं चल सका। वृद्ध का पता न चलने से परिवार वालों को काफी निराशा हुई। उनके लापता होने से उनकी बेटियां सविता , सरिता , रिंकू और पूनम तथा इकलौते बेटे रामप्रवेश का रोरोकर बुरा हाल था।