{"_id":"5b901a6c867a557fe51006c1","slug":"131536170604-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचक नामावली का करें अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचक नामावली का करें अवलोकन
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों 353-मधुबन, 354-घोसी, 355-मुहम्मबाद गोहना (अनुसूचित जाति ), 356-मऊ सदर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली पहली सितम्बर 2018 को सभी मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीरण अधिकारी के कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर प्रकाशित कर दी गई है। यह 31 अक्टूबर तक प्रकाशित रहेगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट डीपी पाल ने कहा है कि इन स्थानों पर आलेख्य प्रकाशन की अवधि में आम जनता के निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। जो युवा 01 जनवरी 2019 को या इसके पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिये हों वे प्रारूप-6 में अपने सभी विवरण अंकित कर एक पासपोर्ट साइज की अपनी रंगीन फोटो चस्पा करके तथा दूसरी फोटो फार्म पर नत्थी करके आयु प्रमाण पत्र के साथ उपरोक्त स्थानों पर जमा कर सकतें हैं। किसी सम्मिलित नाम के बाबत आपत्ति होने पर प्रारूप-7 भरकर या मतदाता के किसी विवरण के त्रुटिपूर्ण अंकित होने या पहचान पत्र खो जाने की दशा में प्रारूप-8 भरकर दो फोटो के साथ एवं एक ही विधान सभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम परिवर्तित करने के लिए प्रारूप-8क भरकर इन स्थानों पर जमा कर सकतें हैं। 09 सितम्बर, 23 सितम्बर, एवं 07 व 14 तथा 28 अक्टूबर को विशेष अभियान तिथि है। एडीएम ने इन तिथियों पर बीएलओ प्रत्येक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन