{"_id":"5b69d6424f1c1b66428b674a","slug":"131533662786-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे होगी धान की खेती: समिति पर दो वर्ष से खाद की नहीं हो रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे होगी धान की खेती: समिति पर दो वर्ष से खाद की नहीं हो रही आपूर्ति
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। साधन सहकारी समिति पर लगातार दो वर्ष से खाद की आपूर्ति न होने से किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बारिश के बाद डाई तथा यूरिया की मांग बढ़ गई है, इसके बावजूद खाद आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआ गोदाम साधन सहकारी समिति से ताजोपुर, पनियरा, परदहा, कहिनौर, बढुआगोदाम, गजेंद्रपुरे, कोटवा, मालीपुर, सरयां रघुनाथपुर सहित नौ ग्राम पंचायतों के 1440 किसान समिति के सदस्य हैं। समिति पर पिछले दो साल से खरीफ सीजन में डीएपी और यूरिया की आपूर्ति न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। धान की रोपाई खत्म होने के कागार पर हैं । किसान अब धान की फसल में पहली यूरिया के छिड़काव के लिए समितियों पर चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सहकारी समिति पा अभी तक यूरिया उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। किसानो कों धान की फसल में छिड़काव के लिए प्राइवेट दुकानदारों से महंगे दामों में यूरिया खरीदना पड़ रहा हैं। इस संबंध में क्षेत्र के किसान अशोक यादव, शिवप्रसाद सिंह, मिंकू सिंह, भोलानाथ यादव, संतोष मिश्र का कहना है कि खरीफ सीजन में बढुआ गोदाम साधन सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध नहीं होने से हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निजी दुकानों से महगें दामों में डीएपी खरीदकर धान की रोपाई तो कर लिया गया। लेकिन धान में यूरिया छिड़काव के लिए समिति पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत साधन सहकारी समिति के सचिव प्रभुनाथ सिंह कहना है कि समिति के सामने बरसात का पानी एकत्र होने के कारण यूरिया नहीं मगाई जाती है। विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।