फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एसडीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण

एसडीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण
मऊ । मधुबन क्षेत्र के प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्रों का शुक्रवार को उपजिलाधिकारी मधुबन निरंकर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने गेहूं क्रय में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं क्रय करने की हिदायत दी। तहसील क्षेत्र में साधन सहकारी समिति दुबारी, गजियापुर, पीसीएफ मधुबन और विपणन गोदाम मधुबन को गेहूं क्रय केन्द्र बनाया गया। जहां पर किसानों को सरकारी मूल्य पर गेहूं खरीदने का निर्देश दिया है। गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से 15 जून तक किसानों के गेहूं को क्रय करने के आदेश हैं। एसडीएम ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रूपये प्रति कुंतल की दर से खरीदना है। क्रय गेहूं के मूल्य के साथ किसानों के खाते में ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है। बताया कि दस रुपए पल्लेदारी का भुगतान किसानों को करना पड़ेगा। यह रकम बाद में किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने केंद्र प्रभारियों से बोरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और तौलने वाले कांटे की भी जांच की गई। चेताया कि किसानों के गेहूं के तौल में किसी प्रकार की भी गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई हो। पीसीएफ मधुबन के भवन को जर्जर हाल में देख उच्च अधिकारियो को पत्र भेजने को करने को कहा। इस मौके पर एसएमआई अमरद्वीप दुबे, सुबाष गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed