{"_id":"6276b188ce02bd282928fe4b","slug":"13-teams-were-formed-and-sent-to-the-spot-for-immediate-solution-mau-news-vns6523418154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल समाधान के 13 टीमें गठित कर मौके पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल समाधान के 13 टीमें गठित कर मौके पर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/मधुबन। जिले के समस्त तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मधुबन तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 145 शिकायतों के मुकाबले आठ मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। साथ ही 13 शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए टीमें गठित कर मौके पर भेजा गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में 145 शिकायतों के मुकाबले आठ मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। साथ ही 13 शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए टीमें गठित कर मौके पर भेजा गया। कुल शिकायतों में सर्वाधिक 87 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, शेष अन्य विभागों के रहे। दुबारी निवासी योगेंद्र सिंह ने शिकायत की कि खेत की पैमाइश के लिए महीनों से राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की गणेश परिक्रमा लगा रहे हैं। भटौली प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुलाब गुप्ता ने पत्रक सौंपते हुए विद्यालय परिसर पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की शिकायत किए जाने के बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोमल यादव व तहसीलदार को विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। धर्मपुर कसायर निवासी अविनाश श्रीवास्तव ने पुश्तैनी जमीन में रखें सामान को अपना बता कर चोरी किए जाने की शिकायत की। इस दौरान जिला अधिकारी अरुण कुमार ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी स्वयं समाधान दिवस पर समय से पहुंचें, अपने किसी प्रतिनिधि को न भेजें। जिस विभाग से संबंधित शिकायत हो उसका समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कर दें ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार भटकना न पड़े। शिकायतों का निस्तारण करते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि उसका पूर्णत: निस्तारण हो जाए। इस दौरान सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।