{"_id":"5ef388b28ebc3e433b735dba","slug":"13-lakh-jewelery-stolen-from-army-soldier-s-house-mau-news-vns5320436155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के सिपाही के घर से 13 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के सिपाही के घर से 13 लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
मऊ। पिपरीडीह में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा एक किसान के दो फौजी बेटे देश के अलग अलग प्रांतों में सरहद की सुरक्षा में लगे हैं। लेकिन उनका घर संपत्ति की सुरक्षा करने में स्थानीय पुलिस फेल हो गई। फौजियों के मकान में घुसकर मंगलवार की रात चोरों ने 13 लाख की बड़ी चोरी की है। चोरों ने घर में दो कमरों का ताला तोड़कर सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमका सहित दस लाख के सोने के आभूषण तथा दो लाख के चांदी के आभूषण तथा तीन हजार नगद सहित करीब तेरह लाख से अधिक के सामान चोरी करके पुलिस को चुनौती दे डाली।
घटना के समय घर में मौजूद दो महिलायें बगल वाले कमरे में सो रही थी। भोर में एक वृद्धा की नींद खुली तो देखा कि कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। अंदर कमरों के सामान बिखरे पड़े थे। वृद्धा ने परिवार के अन्य लोगों को जगाकर घटना की जानकारी दी। पिजड़ा गांव निवासी ललन सिंह के दो बेटे सेना में हें। बड़ा बेटा ओमप्रकाश सिंह असम में तैनात है जबकि छोटा उपेंद्र जम्मू में तैनात है। ओमप्रकाश छुट्टी पर घर आया हुआ था। जून माह के प्रथम सप्ताह में डयूटी पर गया है। लल्लन के घर के सदस्य अलग अलग कमरों में सो रहे थे। रात में चोर मकान की छत से होकर अंदर आ गए। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने और चांदी के लगभग 13 लाख के आभूषण और तीन हजार रुपये नगद चुरा लया।
बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे गृहस्वामिनी तारा सिंह की नीदं खुली तो उन्होंने अन्य कमरों के दरवाजे खुले देखे। आशंका होने पर अंदर जाकर देखा तो कमरों के माले टूटे हुए थे। कमरों के सारे सामान तितर बितर बिखरे थे। गृहस्वामी ने घटना की जानकारी यूपी112 तथा पिजड़ा पुलिस चौकी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों तकपहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस बाबत सीओ सिटी नरेश कुमार का कहना है कि जल्दी ही चोरी का वर्कआउट कर दिया जाएगा।