फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   124 couples got married under the Chief Minister's mass marriage scheme.

Mau News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक-दूसरे के हुए 124 जोड़े

Tue, 18 Nov 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
124 couples got married under the Chief Minister's mass marriage scheme.
कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंधे वर-वधू। संवाद
जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 124 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाज के मध्य संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ ही उन्हें उपहार भी दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कोपागंज से 23, बड़रांव से 11, परदाहां से 19, दोहरीघाट से 10, फतेहपुर मंडाव से 12, शहरी क्षेत्र से 18, रानीपुर से 5, मुहम्मदाबाद गोहना से 5, रतनपुरा से 9 एवं घोसी से 12 जोड़े शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गरीब बच्चे और बच्चियों की शादी कराना है, जिससे वे अपने घर गृहस्थी की बेहतर शुरुआत कर सके।
कहा कि आज भी बेटियों की शादी करना लोग बोझ समझते हैं। उन शादियों में होने वाले खर्चों के कारण लोग कर्ज में डूब जाते हैं। वर्तमान सरकार ने प्रदेश की गरीब बेटियों की शादी करने का बीड़ा उठाया और उसे पूरा कर रही हैं।

पूर्व में जहां प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपया सरकार खर्च करती थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रति जोड़ा खर्चा एक लाख रुपये कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed