फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीएसएनएल का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता हलकान

बीएसएनएल का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता हलकान

Tue, 26 Mar 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता हलकान
मधुबन तहसील में बीते तीन दिनों से बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। इससे मोबाइल सेवा बेपटरी हो गई। इससे तहसील तथा ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के 50 गांवों में बीएसएनएल के मोबाइल शो पीस बने हैं। इससे उपभोक्ताओं में परेशानी है। लोग कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे इलाके के मोबाइल धारकों संग बैंकों तथा शासकीय कार्यालयों में नेटवर्किंग से जुड़े कार्य बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन

मधुबन तहसील में भारत संचार निगम लिमिटेड के सेवा को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने के लिए बीएसएनएल का उपकेंद्र बनाया गया है। जिससे मधुबन तहसील , फतहपुर मंडाव ब्लाक सहित क्षेत्र 50 गांवों के क्षेत्रों नेटवर्क सुविधा दी जाती है। लेकिन अक्सर नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त होने से बीएसएनएल धारकों को परेशान होते है। वर्तमान में पिछले तीन दिनों से नेटवर्क खराब होने से मोबाइल सेवा बुरी तरह प्रभावित है। इससे बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में नाराजगी है। आरोप है कि पिछले काफी समय से नेटवर्क में समस्याओं के चलते उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी मौन हैं। जबकि ब्राडबैंड की स्थिति खराब होने से बैंक के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ता मुन्ना जायसवाल, अनिल कुमार वर्मा, संदीप शर्मा, गोपाल पांडेय, अविनाश सिंह, सोनू जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अमित मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed