फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई मंत्रणा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई मंत्रणा

Tue, 05 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई मंत्रणा
नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विधान सभा प्रभारी प्रभारी ननकू राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर महा गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लें। साथ ही देश में हो रहे राजनीतिक गतिविधियों से मतदाताओं के घर घर जाकर उन्हें जागरूक करें । वहीं पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव से देश और प्रदेश की दिशा तय होगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता एक साथ जुड़कर महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए वातावरण तैयार करें। विधानसभा अध्यक्ष राम शब्द यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सेना के जवानों के कार्यों को अपना कार्य बता कर जनता को भ्रमित कर रही है। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी आमान अहमद, अजीत यादव, प्रेमचंद्र यादव, राम प्रकाश यादव, रामू यादव , जिला सचिव वीरेंद्र चौहान ,सुनीता यादव, नगर अध्यक्ष मुन्ना खान, हबीबुर्रहमान, दिनेश रावत, महेंद्र चौहान, करमचंद, अबूजर मदनी, वकील अहमद, इम्तियाज अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed