फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मानदेय को लेकर रसोईयों ने किया धरना प्रदर्शन

मानदेय को लेकर रसोईयों ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 02 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
मानदेय को लेकर रसोईयों ने किया धरना प्रदर्शन
मऊ। अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोईया महासंघ के तत्वाधान में शुक्रवार को रसोईयों ने मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। आंदोलित रसोईयां संघ मानदेय न मिलने से काफी नाराज दिखा। प्रदर्शन् के दौरान रसोईयां संघ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

आंदोलित रसोईयां संघ के आंदोलन का नेतृत्व सुरेंद्र नाथ गौतम ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते सात माह से रसोईयों को मानदेय नही दिया गया। अधिकारी से लेकर अन्य सभी रसोईयों को प्रताड़ित करने में जुटें हैं। बोले जनपद के सभी रसोईयों को बीते जुलाई से मानदेय नहीं मिला। इससे वो तथा उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। लेकिन जिला के बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं एमडीएम डीसी को रसोईयों की समस्या से कोई सरोकार नही है। धरना प्रदर्शन के बाद रसोईयों ने अपनी मांगों से संबंधित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आठ फरवरी को गोरखपुर में स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय पर धरना प्रदीर्शन करने की रणनीति बनाई गई। शुक्रवार को संपन्न हुए धरना प्रदर्शन में मुख्यरुप से संगीता देवी, संगीता यादव, सुनीता राजभर, विद्या देवी, शिव प्रकाश यादव, विमला मौर्य, दया शंकर प्रसाद के साथ् सैकड़ों की संख्या में रसोईयां शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed