{"_id":"5c5495b6bdec224bc62b4cca","slug":"121549047222-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों का बेमियादी हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों का बेमियादी हड़ताल खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा सीएमओ दफ्तर पर चल रहा बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को 12 वें दिन प्रमुख सचिव के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। इससे पहले शुक्रवार को दोपहर तक संविदा कर्मचारी हड़ताल में रहे, लेकिन दोपहर बाद संघ के पदाधिकारियों के निर्देश पर हड़ताल समाप्त कर दिया गया।
एक सामान कार्य एक सामान वेतन, आउट सोर्सिग/ ठेका प्रथा पर रोकथाम, संविदा कर्मचारियों का स्थायी समायोजन और आशा कार्यकर्ताओं को मासिक मानदेय 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग को लेकर 21 जनवरी 2018 से जिले के 80 संविदा चिकित्सक सहित 600 से ज्यादा कर्मचारी जिलाध्यक्ष सतीश सिंह के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चिकालीन प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को 12 वें दिन भी कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर डटे रहे। जहां दोपहर करीब 3 बजे मिशन निदेशक, प्रमुख सचिव की वार्ता और लिखित आश्वासन के बाद चल रहे प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने सभी संविदा कर्मचारियों को शनिवार से संविदा कर्मियों को कार्यस्थल पर जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डॉ. अशफाक, डॉ. कमाल, राजीव कुमार राय, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. मधु राय, रविंद्र नाथ, दुर्गाप्रताप सिंह, ओम विजय, कृष्णा राय, सोनू, रानी, आशा, अंकिता दुबे आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।