{"_id":"5c3f712cbdec22734123f966","slug":"121547661612-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस छात्राओं ने मलिन बस्तियों में किया सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस छात्राओं ने मलिन बस्तियों में किया सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा के पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज बरामदपुर मुहम्मदाबाद गोहना प्रांगण में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन बुधवार को प्रारंभ हुआ। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के पहले दिन पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉं राकेश कुमार यादव ने दीप प्रज्जवलित कर एनएसएस शिविर का उद्घाटन किया।
श्री यादव ने कहा कि इस शिविर से छात्राओं को बहुत सीख मिलेगी। कहा कि एनएसएस शिविर का उद्देश्य है की सामाजिक बुराइयों से लोगों को जागरूक किया जाए। कहा कि ग्रामीण बस्तियों में जाकर साफ-सफाई हेतु जागरूक करें ताकि लोगों में साफ सफाई की प्रवित्ति आ सके। उन्होंने पर्यावरण को बढ़ावा देने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण, रक्तदान, मतदाता जागरूकता आदि विषयों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पूर्व छात्राओं ने आसपास की ग्रामीण बस्तियों में जाकर साफ सफाई किया साथ ही लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. उदय भान, डॉ. पद्मावती सिंह, कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र प्रताप यादव ,अनिल यादव, शहजादे खान, रामकृष्ण, शेख अब्दुल्लाह, शेख राशिद आदि समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे। महाविद्यालय के संस्थापक शेख सल्लू ने आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किए ।