फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मानव जीवन की प्रमुख आवश्यकता है शुद्धपेय जल

मानव जीवन की प्रमुख आवश्यकता है शुद्धपेय जल

Sat, 12 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
मानव जीवन की प्रमुख आवश्यकता है  शुद्धपेय जल
मऊ। पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन तथा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ग्राम विकास विभाग की तरफ से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक मत्स्य नाथ त्रिवेदी ने कहा कि शुद्ध पेयजल मानव जीवन की प्रमुख जरूरतें हैं। उसे सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अशुद्ध के सेवन के कारण तमाम बीमारियां होती हैं। जिससे हमारी कमाई का ज्यादातर धन उनके इलाज में खर्च हो जाता है। पानी को बनाया नहीं जा सकता है बल्कि उसे बचाया जा सकता है और उसे बचाना हम सबका दायित्व भी है। जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि स्वच्छता के बिना अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना नही की जा सकती है। खुले में शौच की परंपरा के कारण हमारा उपलब्ध जल भी दूषित हो रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम एमए किदवई ने कहा कि पेयजल की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है। राज्य प्रशिक्षक अजीत कुमार तिवारी ने कहा कि पेय जल में लगातार आर्सेनिक, फ्लोराइड तथा आइरन के मात्रा का बढ़ना खतरे का सूचक है। इसके बचाव के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्रीराम यादव, जितेंद्र यादव, सुभाष पांडेय, डॉ. प्रवीण दीक्षित, अनिल विश्वकर्मा, विनय तिवारी, नरेन्द्र तिवारी अंकित, परवेज खॉन, अशफाक अहमद, आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed