फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नहीं आ रहा नहरों में पानी , सूखने लगी फसल

नहीं आ रहा नहरों में पानी , सूखने लगी फसल

Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
नहीं आ रहा नहरों में  पानी , सूखने लगी फसल
मऊ/रतनपुरा। क्षेत्र की नहरों और कुलाबा में पानी न आने से गेहूं की फसल सूखने लगी हैं। किसान निजी डीजल इंजन से चलने वाले नलकूपों से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन इससे उनकी जेब पर अधिक बोझ पड़ रहा है। अगर सही समय पर फसल की सिंचाई न की गई तो उत्पादन घटना तय है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गेहूं की बुआई की जाती है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल की बुआई 15 नवंबर से शुरू हो जाती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की फसल में बुआई के 21 दिन के बाद सिंचाई करनी होती है। अब गेहूं की फसल एक माह से भी अधिक की हो चुकी है, लेकिन नहरों में पानी न होने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे फसलें सूख रही हैं। किसान इस बात का भी विरोध कर रहे हैं कि आखिर समय से नहरों व रजबहा की सफाई क्यों नहीं कराई गई। क्षेत्र के सोनराईच, पारा मुबारकपुर, लाडनपुर, लेरो, कटवास, चेरुइया, भेलाबाध, कन्यारिपुर, जयरामगढ़ सहित अनेकों गांव के किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए परेशान है।
विज्ञापन

वहीं, शारदा सहायक खंड 32 नहर में पानी नहीं आने पर क्षेत्र के किसान सुजीत कुमार, महातम सिंह, मुमताज अहमद, राम बडाई सिंह,बशीर अंसारी, संतू सिंह संतोष कुमार, राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों की जरूरत के समय नहर में पानी न छोड़े जाने से खेती भगवान भरोसे हो रही है। इस बाबत अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सरोज काक हना है कि शारदा सहायक का संचालन गोरखपुर से होता है। इसमें पानी आगे से ही नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी संसाधनों से बढ़ जाती है लागत
किसानों के लिए निजी संसाधनों से गेहूं की फसल की सिंचाई करना आसान नहीं है। एक ओर जहां संसाधनों की कमी आड़े आती है तो वहीं दूसरी ओर खर्च भी बढ़ जाता है। एक बीघा गेहूं की फसल की सिंचाई करने में लगभग चार सौ रुपये का खर्च आ जाता है। ऐसे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

नहरों की नहीं होती नियमित सफाई
किसानों की बात क्षेत्र के गोपाल, भागीरथ, महेश, बलदेव, सुभाष आदि किसानों का कहना है कि हर बार गेहूं की फसल से पहले ही नहरों की सफाई होती है तो इसमें लापरवाही क्यों की जाती है। समय रहते अगर सफाई हो जाए तो किसानों को परेशानी न हो। किसानों के हित को ध्यान में रखकर सरकारी विभागों द्वारा कार्य नहीं किया जाता है। दो माह से नहरों में पानी नहीं है, ऐसे में अब तो नहरों में पानी छोड़ा जाना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed