फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आजाद स्पोर्टिंग क्लब मऊ, एमएस क्लब अदरी सेमीफाइनल में

आजाद स्पोर्टिंग क्लब मऊ, एमएस क्लब अदरी सेमीफाइनल में

Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
आजाद स्पोर्टिंग क्लब मऊ,  एमएस क्लब अदरी सेमीफाइनल में
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बा स्थित विक्ट्री इण्टर कालेज के मैदान में चल रही स्व. रामानंद राय स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले मैच में आजाद स्पोर्टिग क्लब मऊ तथा डायमंड स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया। आजाद स्पोर्टिग क्लब मऊ ने डायमंड स्पोर्टिंग क्लब मऊ को पेनाल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे मैच में एमएस क्लब अदरी ने पेनाल्टी शूट आउट में माडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आजाद स्पोर्टिग क्लब मऊ ने डायमंड स्पोर्टिंग क्लब मऊ को पेनाल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।दूसरे मैच में एमएस क्लब अदरी ने पेनाल्टी शूट आउट में माडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।आजाद स्पोर्टिग मऊ तथा डायमंड स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच बड़े ही कांटे की टक्कर रही। उतार चढ़ाव के मैच में अंत तक दोनों टीमे एक दूसरे के खिलाफ कोई गोल नहीं कर सकी। मैच रेफरी को पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा जिसमें आजाद स्पोर्टिंग मऊ ने पेनाल्टी शूट आउट के सहारे डायमंड मऊ को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच एमएस क्लब अदरी और माडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति गोल करनेके लिये तरस गए तथा मैच रेफरी को ट्राईबेकर का सहारा लेना पड़ा। जिसमें एमएस क्लब अदरी ने पेनाल्टी शूटआउट में खैराबाद को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल मे अपना टिकट पक्का किया। मैच के मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान अहमद रहे। इस अवसर पर मैच के संयोजक धर्मेंद्र कुमार राय तथा प्रधानाचार्य विश्वामित्र मिश्र ने आगत अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अजीजुल हसन, नियाज अहमद, नसीम इरशाद अहमद, याकब मैच कमिश्नर अली अब्बास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed