{"_id":"5beef919bdec227eda031db1","slug":"121542387993-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में हर्षिता-इशिता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में हर्षिता-इशिता ने मारी बाजी
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के चन्द्रा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मु0 तैय्यब पालकी तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व एमएलसी दयाराम पाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। बच्चों ने मुख्य अतिथिगण का स्वागत मार्च पास्ट के साथ किया। इसके बाद अतिथिगण द्वारा मशाल जलाई गई जिसे बच्चे लेकर पूरे ग्राउंड में दौड़ लगाया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर की दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग में कशिश तथा ज्योति भारद्वाज, 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में आनन्द कुमार तथा वैष्णव वर्मा, 400 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में हर्षिता सिंह तथा इशिता राय, 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अधिराज यादव तथा 800 मीटर में अभिषेक यादव प्रथम रहे। मुख्य अतिथि मु0 तैय्यब पालकी ने कहा कि खेल शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा है। संस्थापक दयाराम पाल और प्रबन्धक एडवोकेट विजय बहादुर पालने कहा कि खेल कूद से बच्चों का शारिरिक और मानसिक विकास होता है।
प्रधानाचार्य के.सी. पीटर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कराटे कला का अकर्षक प्रदर्शन किया। इसमें हाथों से टाइल्स तोड़ना और पेट पर ईंट रखकर तोड़ना सबसे आकर्षण का केन्द्र रहा।