फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पालीथिन का प्रयोग करने पर नगरपालिका लगाएगी जुर्माना

पालीथिन का प्रयोग करने पर नगरपालिका लगाएगी जुर्माना

Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन का प्रयोग करने पर नगरपालिका लगाएगी जुर्माना
मऊ। पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए नगरपालिका ने नगर के विभिन्न वार्डों में मुनादी कराई। मुनादी कर चेतावनी दी गई कि पॉलिथीन का प्रयोग करते पाया गया तो नगरपालिका प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। पालिका की सख्ती से पॉलिथीन का उपयोग करने वालों में हड़कंप की जहां स्थिति बनी हुई हैं, वहीं पालिका के अधिकारी 15 जुलाई के बाद नगर में चेकिंग अभियान चलाने की नीति बना रहे हैं। इससे पॉलिथीन के प्रतिबंध पूर्णत लागू हो सकें।
विज्ञापन

बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव नगर विकास व पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने बातचीत के बाद प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। जहां नगर विकास विभाग को 15 जुलाई से प्रदेश में 50 माइक्रॉन तक के पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है। सरकार के निर्देश को देखते हुए नगरपालिका द्वारा नगर के बाजारों और मार्केट में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत पालिका ने गत दिवस मुनादी कराने कराकर दुकानदारों और शहरवासियों को सूचना दी गई। नगरपालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और ईओ संजय मिश्रा ने बैठक ली। इससे कर्मचारियों को पॉलिथीन के प्रतिबंध होने की सूचना देने के साथ दुकानदारों और शहरवासियों को प्रेरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



पॉलीथिन के प्रतिबंध को लेकर मुनादी कराई जा चुकी है। साथ ही इसकी जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा हैं। इसके बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए 15 जुलाई के बाद से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। - तैयब पालकी, नगरपालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन के प्रयोग से स्वच्छता अभियान को मिलेगी गति
ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि पॉलिथीन के प्रयोग से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा हैं बल्कि नगर में इसके चलते नाले नालियां चोक होने से जलनिकासी की समस्या बन रही हैं। नगर में प्रतिदिन 500 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों द्वारा संग्रहीत 110 टन कचरा में 40 प्रतिशत कचरा पॉलिथीन होता है लेकिन पॉलिथीन के प्रयोग से यह समस्या काफी हद तक कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed