{"_id":"5adcd6884f1c1ba1098b5f1f","slug":"121524422280-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस परामर्श में निस्तारित हुआ एक मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस परामर्श में निस्तारित हुआ एक मामला
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को महिला थाना में संपन्न हुई। जिसमें कुल 19 पारिवारिक मामले आए। परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से सिर्फ एक मामले का निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से शबाना और सुहैल आपसी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए, विनिता कुशवाहा बनाम अशीष कुमार के प्रकरण में थाना मोहम्मदाबाद में एफआईआर दर्ज होने के कारण परामर्श के सदस्यों द्वारा फाइल बंद कर दिया। शेष मामलों में विपक्षीगण के अधिकतर अनुपस्थित रहने के कारण, उसमें अगली तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अर्चना उपाध्याय, रेशमा, रत्नेश पांडेय, डा. एएम खान, मौलवी अरशद, उपनिरीक्षक विंध्यवासिनी पांडेय महिला थाना महिला, हेड कास्टेबल चंदा सिंह, महिला कास्टेबल सुनीता पटेल, महिला कांस्टेबल गीती देवी आदि मौजूद रही।