फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फोरलेन निर्माण के लिए बांध और नदी के बीच से हो रहा है बालू का खनन

फोरलेन निर्माण के लिए बांध और नदी के बीच से हो रहा है बालू का खनन

Thu, 01 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण के लिए बांध और नदी के बीच से हो रहा है बालू का खनन
दोहरीघाट। दोहरीघाट आजमगढ़ राजमार्ग सं. 66 निर्माणाधीन फोरलेन के लिए क्षेत्र के महुला गढ़वल नई बाजार रिंग बांध और नदी के बीच से गढ्ढा खोदकर मिट्टी और बालू खनन किया जा रहा है। लगातार खनन से नदी के बांध के और निकट आने की संभावना बढ़ रही है। ऐसे में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को भी खतरा हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कार्य नियम विरुद्ध है, लेकिन इसे सरकारी आदेश से किया जा रहा है।क्षेत्र के लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। दोहरीघाट नई बाजार के बीच सड़क के किनारे महुला गढ़वल नई बाजार रिंग बंधा है। बांध से लगभग सौ मीटर दूर घाघरा नदी है। बांध और नदी के बीच से मिट्टी भारी मात्रा में फोर लेन के लिए सड़क बनाने के लिए निकाली जा रही है। इससे नदी और बांध के बीच बहुत गढ्ढा हो रहा है , वहीं लगातार खनन से नदी का बांध के किनारे आना और सड़क के लिये खतरा होना संभावित है। यह कार्य शासन की अनुमति से ही हो रहा है, जो नियम को ताक पर रखकर किया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के प्रजापति राय ,चंद्रजीत यादव , शेषनाथ यादव , ऊदल राय आदि किसान ने खनन पर रोष जताते हुए कहा कि घाघरा विगत वर्षों के भीषण कटान के कारण नदी रिंग बंधा के काफी करीब आती जा रही है। जिसको देखते हुए सरकार और बाढ़ खंड आजमगढ़ द्वारा कटान रोकने हेतु 35 करोड़ राशि से पचिंग अपरन लाचिग पैड कार्य, रामपुर धनौली गाँव के सामने सड़क को कटान से बचाने हेतु 22 करोड़ रुपये के कार्य कराया गया है। लेकिन इसी बीच नई फोरलेन पर मिट्टी डालने के लिये नदी के किनारे से मिट्टी निकालकर सड़क और नदी के बीच गहरी खाई बना देना कटान को दावत देना है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed