फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती, गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस

धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती, गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस

Wed, 31 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती, गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस
मऊ। संत रविदास जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकला। संत रविदास के मंदिर में हवन पूजन किया गया। इसके बाद गोष्ठी और सभा का आयोजन कर संत रविदास के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। नगर के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

जुलूस नगर स्थित जेठमल पोखरा स्थित रविदास मंदिर से निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, घोड़ा दलाल की बारी मिर्जाहादीपुरा चौक सेहोते हुए बाबा झगरु दास जी समाधि पर पहुंचा। वहां हवन पूजन के पश्चात सदर चौक होते हुए धोबिया इमिली बाजार होते हुए जेठमल पोखरा स्थित रविदास मंदिर पर सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने संत रविदास के उच्च आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया। इसी क्रम में नगर स्थित आईडीएस स्कूल में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल की प्रधानाचार्या एकता सिंह ने बच्चों को संत रविदास के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कोपा कोहना में संत शिरोमणि रविदास जयंति धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कोपा कोहना स्थित रविदास मंदिर से एक झांकी निकाली गई। झांकी कस्बे के चौक भरतमिलाप ,थाना होते हुए पुन: रविदास मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान भक्तो द्वारा तरह-तरह करतब प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।इस मौके पर संत शिरोमणि रविदास पूजन समारोह कमेटी के अध्यक्ष सूरज ने कहा कि हमें अपने महापुरूषों की जयंती जरूर मनानी चाहिए इससे उनकी यादें ताजा रहती हैं। उन्होंने कहा कि रविदास केवल एक समाज के नही अपितु सभी समाज के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे। हमें उनके जीवन से बहुत कुछ सिखने को मिलता है। इस अवसर सोनू, संजय, आलोक, बुधिराम, धर्मेंद्र चौरसिया, रमेश प्रधान, देवेंद्र मौर्या, अभय तिवारी, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिला संवाददाता के अनुसार स्थानीय क़स्बा के पूरब तरफ स्थित संत रविदास मंदिर पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। संत रविदास जी की झांकी क्षेत्र के बसवानपुर, सरया,पांडेय का पुरा,अकटहवा ,जलालीपुर सहित विभिन्न गांवों से चलकर कस्बे के पश्चिम तरफ स्थित अंबेडकर चौक पर सभा में तब्दील हो गई।जहा पर भक्तों ने संत रविदास के जीवनवृत्त पर आधारित भजनों की प्रस्तुति कर शमां बांध दिया।इस दौरान फूलचंद प्रसाद विशारद, रामरूप, धर्मदेव प्रजापति, रामप्रसाद, जितेंद्र भारती, उदयभान, अच्छे, विकास, मनोज, श्यामजीत, उमेश, योगेंद्र, सुग्रीव,हरिकेश, रामशबद,राजेश आदि उपस्थित रहे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के खानपुर स्थित चंद्रदेव स्मारक महिला महाविद्यालय में बुधवार को %रविदास जयंती धूम धाम से मनाई गई। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री गुलाबचंद यादव ने संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही संत शिरोमणि रविदास जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस अबसर डॉ.पुष्पा यादव,बृजेश यादव,माधुरी राय, इंद्रजीत यादव ,विजय कुमार ,दीपक यादव ,अलोक मिश्रा ,अफजल अंसारी,शिवम् सिह आदि उपस्थित रहे।पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सिद्धनाथ इंटर कालेज सिधवल में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र बहादुर सिंह ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुजन अर्चन किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।इस मौके पर जाबाली मौर्य, प्रशांत सिंह, सचिंद्र सिंह,राजकुमार सिंह,सतेंद्र यादव,अनिल सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गाढा, मेउड़ी कला, रतनपुरा, दतौडा, बाजपुर, इटैली खरका, मड़ैली, बढनपुरा, कुड़सर, लसरा, पिपरसाथ, पिंडोहरी, गोबरिया सहित विभिन्न इलाकों में संत रविदास की झांकी निकाल कर जयंती मनाई गई। साथ ही क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों मे भी बड़े धूमधाम से संत रविदास की जयंती मनाई गई।गुलौरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति क्षेत्र पंचायत अधयक्ष अजीत कुमार धुसिया ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक क्षेत्र में जो सबसे बड़ी क्रांति की वह यह कि युग युग से छूआछूत को जन समाज को उन्होंने नैतिकता का संबल प्रदान किया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में रविदास जयंती धूमधाम से परंपरागत ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर लोग भजन कीर्तन करते हुए संत रविदास के पदचिह्नों पर चलने का लोगों से आह्वान किया। ब्लाक अंतर्गत इब्राहिमाबाद, बुढ़ावर बहादुरपुर आदि गांव से संत रविदास के भक्त टोली में गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते हुए चल रहे थे।
इनसेट
कांग्रेसजनों ने मनाई जयंती
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बकवल स्थित पार्टी कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास जी समाज सुधारक थे। उन्होनें श्रद्धाभक्ति से लोगों को संदेश देने का कार्य किया। वे समाज के मार्गदर्शक थे।

पीसीसी सदस्य रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास जी समाज के दबे कुचले एवं असहायों के प्रति सहानुभूति रखते थे। उनके मन में दया और करूणा थी। उन्होनें समाज को ऐसा पथ-प्रदर्शक मार्ग अपनाने का संदेश दिया जिसपर चलकर समाजिक विषमताओं से लड़ा जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गिरीश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, राजकुमार राय, इंतेखाब आलम, अनिल जायसवाल, नेसार अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed