फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनसमस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

जनसमस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन
मऊ। किसान मजदूर सभा के जनपदीय इकाई ने सोमवार को जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि समाजवादी पेंशन, शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को अविलंब चालू किया जाए। राशन दुकान से मिलने वाले अनाज के बदले सब्सिडी देने वाली योजना पर भी रोक लगाई जाए। वक्ताओं ने कहा कि राजकीय नलकूपों की दशा अत्यंत खराब है। नहरों में समय सये पानी नहीं आता है। पंप कैनान खुरहट कई सालों से बंद पड़ा है। पंप की मरम्मत तथा नहरों की सफाई पर प्रति वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन यह कैनाल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मानो कामधेनु गाय बन गई है। इस नहर को तत्काल मरम्मत कराकर चालू कराने की मांग की गई। खुरहट के सरकारी अस्पताल का नया भवन बनवाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से मदन लाल श्रीवास्तव, अरुण, कलावती, गमली, लीलावती, सुनीता, सविता, शांति, रंजना, जीरा देवी, फातिमा, मनरी देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed