{"_id":"5a4141474f1c1bc45b8be26a","slug":"121514225991-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। नगर के वार्ड संख्या चार क़स्बा खास में सभासद अजय दुबे के नेतृत्व में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा तथा तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्त रहे। मुख्य अतिथियों ने स्वयं झाड़ू पकड़ कर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।सभी ने मनोज गुप्ता के मकान से लेकर बड़ी बाजार तक झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा, तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्त ने कहा कि गंदगी ही सारी बीमारियों की जननी है, इसलिए सदैव साफ सर्फाई साथ रहने के साथ ही लोगों को जागरुक करने की जरुरत है।आप लोग खुले में शौच न करें और न ही किसी को करने दें ।कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालें।चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल कय्यूम अंसारी ने कहाकि स्वच्छता पर ध्यान देकर नगर को आदर्श बनाने का कार्य करें। कूड़ेदान की जहां पर व्यवस्था न हो हमें सूचित करें ।कूड़ेदान की व्यवस्था की जाएगी । सभासद अजय दूबे ने अभियान में आये हुए अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दीकी ,मनोज सिंह ,प्रदीप दुबे, रेहान,इजहार ,इकबाल,देवेश गोंड ,मनोज जायसवाल आदि शामिल रहे।