फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सम्पूर्ण समाधान दिवस

सम्पूर्ण समाधान दिवस

Tue, 19 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सम्पूर्ण समाधान दिवस
तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस तहसील दिवस में नाली,चकरोड,राशन कार्ड समेत अन्य समस्याओं से संबंधित 82 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर महज पांच का निस्तारण किया जा सका। शेष 77 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। समाधान दिवस में ग्राम पंचायत दुबारी की ग्राम प्रधान रंजना सिंह ने भगत का पुरा, दलित बस्ती धूस, भानपुर और विसेन दुबारी के ग्रामीणों को पात्र गृहस्थी योजना का विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक लाभ न मिलने की शिकायत किया। दुबारी के हरिलाल का पुरा निवासी विनय यादव ने फर्जी प्रस्ताव के जरिए सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन रमावती देवी के नाम से किए जाने की शिकायत की। मुरारपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने कोटेदार द्वारा राशन वितरण में घटतौली और अधिक रूपए लेने की शिकायत की। फतहपुर तालरतोय निवासी सम्पूर्णानंद वर्मा ने सार्वजनिक नाली तोड़े जाने की शिकायत की। सिकड़ीकोल गांव निवासी सीमा देवी पत्नी रणजीत ने कोटेदार द्वारा राशन न दिए जाने की शिकायत की। पिपरा निवासी इस्लाम पुत्र शहादत ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में क्रमांक नम्बर 5 पर कमरून्निशा पत्नी शहादत का नाम होने के बाद भी विचौलियों के चलते आवास दूसरे को दे देने संबंधी आवेदन दिया।मुस्तफाबाद की सायरा बानो,तहजीबुन,सुनीता,तसरीफुन, जोहरा,बाची देवी हसीर आदि ने कोटेदार पर सूची से नाम कटवाने और राशन नही देने का आवेदन दिया।
विज्ञापन

इनसेट
आए 65 शिकायती पत्र
फोटो मुहम्मदाबाद गोहना । तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आम जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर आए 65 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से तीन का निस्तारण कर दिया गया। शिकायतों के क्रम में मोहल्ला बरईपुर के रेहान, विदेशी, लीलावती, शबाना खातून, आदि ने आशुतोष द्विवेदी से शिकायत किया कि उनके मोहल्ले के सरकारी दुकानदार द्वारा राशन वितरण में घोर अनियमितता की जा रही है। निर्धारित दर से ज्यादा पैसा एवं कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसी क्रम में राकेश सिंह निवासी दपेहड़ी ने शिकायत किया कि उनकी भूमिधरी की जमीन पर गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है । सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को मामले को हल करने के लिए निर्देश दिया । इस दौरान विभिन्न विभागों के अनुपस्थित पांच अधिकारियों का वेतन रोकते हुए सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।इस अवसर उपजिलाधिकारी अनूप कुमार तहसीलदार सत्यनारायण चौहान नायब तहसीलदार जावेद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील के सभागार में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 70 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इसमें से मौके पर सिर्फ दो का निस्तारण किया जा सका। उपजिलाधिकारी , तहसीलदार के बाहर होने के कारण तहसील पूर्ण समाधान दिवस नायब तहसीदार सर्वेश सिंह और कोतवाल डीके श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में आए अधिकांश मामले अतिक्रमण, राशन कार्ड ,पेंशन आदि से संवंधित रहें। बाद में तहसील मुख्यालय पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed