{"_id":"59f4c0284f1c1b6d548b9748","slug":"121509212200-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खानापूर्ति करने से ग्रामीणों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खानापूर्ति करने से ग्रामीणों में उबाल
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदवासराय(मऊ)। विकास खंड कोपागंज अंतर्गत डंगौली गांव में जिला अर्थ व संख्याधिकारी हरिशंकर सिंह ने शुक्रवार को विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच अधिकारी द्वारा खानापूर्ति कर इतिश्री कर दिए जाने के चलते ग्रामीणों में उबाल है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग की है।
कोपागंज ब्लाक के डंगौली गांव में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राजस्व की बंदरबाट की गई है। नाला खुदाई, खेत समतलीकरण, पोखरी खुदाई, पक्का कार्य, राज्यवित्त व चौदहवें वित्त से लाखों रुपये की गड़बड़ी की गई है। ग्रामीणों ने इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अर्थ व संख्याधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच में खानापूर्ति किए जाने पर ग्रामीणों में उबाल है। इस संबंध में शिकायतकर्ता हरदेव यादव का कहना है कि स्थलीय जांच में पहुचे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने का समय ही नहीं दिया। महज खानापूर्ति करके मौके से चले गए। मामले की जब तक निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं कराई जाएगी तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत जिला अर्थ एवं संध्याधिकारी हरिशंकर सिंह का कहना है कि अभी कैश बुक की जांच करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।