फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ताला तोड़ चोरों ने दूकान से उड़ाया दस नगद और सामन

ताला तोड़ चोरों ने दूकान से उड़ाया दस नगद और सामन

Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़ चोरों ने दूकान से उड़ाया दस नगद और सामन
अमिला । दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला दरगाह मार्ग पर बलुही रेवली मोड़ स्थित शिष्या कम्युनिकेशन की दूकान का ताला तोड़ कर चोर मंगलवार की रात 10 हजार रुपया नगद सहित अंदर रखा कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित दूकानदार को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। पीड़ित दूकानदार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कंचनपुर पिपरी गांव निवासी चंद्रशेखर यादव पुत्र दुब्बर यादव ने करीब 6 माह पूर्व बलुही स्थित रेवली मोड़ पर शिष्या कम्युनिकेशन के नाम से कंप्यूटर की दूकान खोला है। नित्य की भांति मंगलवार की देर शाम चंद्रशेखर दूकान बंद कर घर चला गया। इसबीच देर रात को अज्ञात समय चोर दूकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दूकान में रखा कंप्यूटर , लैपटाप, इन्वर्टर, बैटरी, प्रिंटर और काउंटर में रखा 10 हजार नगद रुपया चुराने कर ले गए। पीड़ित दूकानदार को इस घटना की जानकारी बुद्घवार की सुबह पांच बजे हुई। दूकानदार को घटना की सूचना मकान के मालिक ने दिया। इस दौरान दूकानस्वामी ने 100 डायल पर फोनकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद वापस लौट गई। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित को तहरीर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed