फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रोडवेज बस की समस्या

रोडवेज बस की समस्या

Mon, 07 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की समस्या
मऊ। रक्षाबंधन पर्व पर जहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज बसों में बिना टिकट के नि:शुल्क यात्रा की बात कही थी। जबकि मऊ शहर स्थित रोडवेज परिसर से बसों के संचालन न होने के बाद आक्रोशित महिला और पुरुष यात्रियों ने रोडवेज के सामने सोमवार की दोपहर सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले जाम के बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। सोमवार की सुबह हर बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए घरों से निकली। जिसके बाद सभी रोडवेज से नि:शुल्क यात्रा की जानकारी होने के कारण रोडवेज पहुंची। लेकिन दोपहर में काफी संख्या में यात्रियों के एक साथ पहुंचने पर कई रुटों पर बसें संचालित न होने पर यात्री आक्रोशित हो गए। सभी एक साथ रोडवेज के बाहर बालनिकेतन-आजमगढ़ तिराह मार्ग को जाम कर दिया और बलिया जा रही रोडवेज बसों केे रोक दिया। सड़क जाम करने वाली महिला यात्रियों ने आरोप लगाया कि सीएम के घोषणा के बाद भी रोडवेज के अधिकारियों ने बसों के संचालन की कोई व्यवस्था नही रही। सभी अपने -अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए निकलीं। इस संबध में एआरएम विवेकानंद ने बताया कि रोडवेज बसों का संचालन तो किया गया। मगर चालक और परिचालक की कर्मी के चलते कुछ बसें संचालित न हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed