{"_id":"59821ca14f1c1b5e2d8b4671","slug":"121501699233-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल से विवाद के बाद अधिवक्ता नाराज, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल से विवाद के बाद अधिवक्ता नाराज, आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील परिसर में किसी मामले को लेकर एक अधिवक्ता और तहसील के लेखपाल के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी बहस के साथ हाथापाई हुई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने बाद में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। अधिवक्ता से विवाद होने की जानकारी होने पर अन्य सहयोगी वकील काफी नाराज हुए। इस दौरान बार के पदाधिकारियों ने लेखपाल के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग किया। ऐसा न होने पर अनिश्चित कालीन धरना और हड़ताल करने की चेतावनी दी।
बताया जाता है मुहम्ममदाबाद गोहना बार के अधिवक्ता जयप्रकाश दूबे बुधवार को रानीपुर ब्लाक के गोकुलपुरा गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत पर 115 सी की रिपोर्ट की जानकारी लेने के लिए गए। इस दौरान उनका वहां मौजूद एक लेखपाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत उत्पन्न हो गई। शोर शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में तहसील कर्मचारी और अधिवक्ता ने हस्तक्षेप कर अपने-अपने पक्ष के लोगो को शांत कराया। बुधवार को तहसील बार मुहम्मदाबाद के अधिकांश अधिवक्ता जिला मुख्यालय पर चलने वाली कोर्ट में शामिल होने के लिए चले जाते हैं। इसके चलते बुधवार को तहसील पर अधिवक्ताओं की संख्या कम थी। लेकिन देर शाम को इस घटना की जानकारी होने पर अधिवक्ता तहसील पर पहुंचे। साथ ही घटना पर नाराजगी जताए। नाराज अधिवक्ताओं ने दोषी तहसीलकर्मी के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग किया। साथ ही चेतावनी दिया कि उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया तो वो आंदोलन करने को बाध्य होगें।