{"_id":"596272364f1c1b6b578b4721","slug":"121499623990-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों गांवों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों गांवों में बिजली संकट
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली अप डाउन होने तथा फाल्ट से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। कम बिजली मिलने से जहां कृषि कार्य पर असर पड़ रहा है। वहीं कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिससे दर्जनों गांवों में बिजली संकट है।
विद्युत उपकेंद्र बढुआ गोदाम से क्षेत्र के बढुुआगोदाम, पिपरी, ओन्हाइच, उस्मानपुर, भार, रैकवारडीह सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। किसानों के अनुसार विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीनें तथा विद्युत उपकरण जर्जर हाल में हैं। कभी विद्युत तारों के टूटने तथा तो कभी विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी आने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लुंज पुंज हो गई है। गांवों में दशकों पूर्व विद्युतीकरण कराया गया है। हालत यह है कि तार काफी ढीले हो गए हैं। तेज हवा के साथ बारिश होने पर लाइन में आए फाल्ट से विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। इस संबंध में तेज बहादुर यादव, आनंद सिंह, जयनारायण यादव, भोलानाथ सिंह ने कहा कि वनदेवी फीडर में आए दिन तकनीकी गड़बड़ी से कई दिनों तक बिजली गुल हो जा रही है। तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित होना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के उप खंड अधिकारी शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।