वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना नगर के पुलिस चौकी परिसर में रविवार को पीस कमेटी की एक बैठक सीओ राजकुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इसमें क्षेत्र से आए संभ्रांत नागरिकों से त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपील किया। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ राजकुमार ने लोगों से अपील किया वो होली के त्यौहार को आपसी सद्भाव से मनाए। साथ ही त्यौहार के समय किसी अफवाह पर ध्यान न देते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे। जिससे ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सके। वहीं कोतवाल विमलप्रकाश राय ने कहा कि त्यौहार को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस चौकस है, किसी तरह की अफवाह या बवाल मचाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में पूर्व चेयरमैन लाल द्वारा वर्मा ने होलिका दहन की जमीन पर हुए अतिक्रमण को समाप्त करने की बात कही। वहीं लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वलीदपुर नगर पंचायत में होली के दिन सुबह 10 बजे से एक जुलूस निकाला जाता है जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हो जाता है। इसके लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए। वहीं जगदीश प्रसाद गुप्ता, गंगा चौहान ने शराबियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रंजीत विश्वकर्मा, प्रेमचंद यादव, दीपक गुप्ता, सभासद अबूजर मदनी, डॉ. इनामुल्लाह, डॉ. ज्याउद्दीन, रामविलास चौहान, शैफ खान, विपिन बरनवाल, अजय चौरसिया, नंदलाल सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।