फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो दुर्घटनाओं में चार घायल, चारों सदर में भर्ती

दो दुर्घटनाओं में चार घायल, चारों सदर में भर्ती

Fri, 15 Mar 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
दो दुर्घटनाओं में चार घायल, चारों सदर में भर्ती
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दो लोगों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पहली घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा हॉल्ट के पास हुई, यहां रेलवे ट्रैक पर बिछाई गई गिट्टी पर बाइक फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुबाष सिंह (26) पुत्र अरपाल सिंह और पप्पू सिंह (25) पुत्र पाभु सिंह घायल हुए। सुबाष औरैया जिले के औरैया थाने के कलापुर गांव का जबकि पप्पू औरैया जिले के दिवियापार थाना क्षेत्र के रंजितकोर गांव का निवासी है। दोनों चूड़ी बेचने का काम करते हैं, बढुआ गोदाम में किराए का मकान लेकर रहते है। पप्पू को डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसीक्रम में दूसरी घटना गाजीपुर जिले के जहूराबाद थाना क्षेत्र के बरेसर गांव के पास घटी। यहां आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आटो में सवार आठ लोग घायल हुए। लेकिन दो लोगों को गंभीर चोटे आई। दोनों को जिला अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में भर्ती यशवंत 16 पुत्र नगीना और विसुनी बिंद 60 पुत्र स्व. शिवबिंद गाजीपुर जिले के जहूराबाद थाना क्षेत्र के शेरपुर झोटारी गांव के निवासी हैं। दोनों जंगीपुर थाना क्षेत्र के नवापुर गांव निवासी विरेंद्र कुमार रिश्तेदार के घर गए थे। यशवंत की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed