फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आज होगी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

आज होगी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

Fri, 08 Mar 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
आज होगी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार को 79 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा पूर्वाह्न आठ बजे से पूर्वाह्न 11बजे तक होगी। इसमें 26465 परीक्षार्थी शामिल होंगे। देर शाम तक विभागीय अधिकारी परीक्षा तैयारी को अंतिम रुप देने में लगे रहे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के लिए जिले में 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के रसूलपुर पलिगढ़ गांव स्थित रामधनी शिक्षण संस्थान इंटर कालेज से गत शनिवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हो गया था। पुलिस ने गांव के एक मकान से नौ लिखी तथा पांच कापियां सादी कापियां बरामद की थी। डीआईओएस डॉ. केसी भारती ने केंद्र व्यवस्थापक सहित नौ पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब बोर्ड के फरमान पर 79 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। परीक्षा आठ मार्च यानि शुक्रवार को पूर्वाह्न आठ बजे से पूर्वाह्न 11:15 तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यस्थापकों, अतिरिक्त केंद्र व्यस्थापकों तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने केंद्र पर उपस्थित होकर नक़लविहीन परीक्षा संपन्न कराने का फरमान जारी किया है। डीआईओएस डॉ. केसी भारती का कहना है कि 79 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आठ मार्च को पूर्वाह्न आठ से 11:15 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed