फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बैठक कर शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

बैठक कर शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 03 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बैठक कर शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय संयुक्त कार्यसमिति की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय की अध्यक्षता में शिक्षक सदन भीटी पर संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों ने छह से 12 फरवरी के मध्य होने वाले हड़ताल की सफलता पर रणनीति बनाई। कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ धोखा कर रही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आवाह्न पर आगामी 6 फरवरी से 12 फरवरी के बीच हड़ताल प्रस्तावित है। कहा कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। पुरानी पेंशन बहाली के प्रकरण पर सरकार की तरफ से 2 माह का समय मांगा गया था। लेकिन इस संबंध में सरकार की तरफ से कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। निर्णय लिया गया कि 5 फरवरी को दिन में 12:00 बजे शिक्षक एवं कर्मचारी शिक्षक सदन भीटी से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर जिले के कार्यालयों में जाकर जागरूकता करेंगे। 6 फरवरी से विद्यालयों में तालाबंदी कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देगें। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा की कार्यवाही समाप्त हो गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार राय, राशिद जमाल, अखिलेश्वर शुक्ल, मनीराम, राधेश्याम, धीरेंद्र राय, उपेंद्र तिवारी, ममता शर्मा, रामकेश यादव, विजय कुमार सिंह, गुलाब चंद्र गुप्त, सुरेंद्र नाथ यादव, प्रमोद राय, शिवानंद, जगदीश गौतम, अजय राय, जय शंकर यादव, दिनेश कुमार, मनमोहन पांडे, रविंद्र मौर्य, गजाधर यादव, सुभाष सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र, जगमोहन सिंह, परवेज अंसारी, शशि भूषण राय, गंगासागर, रणवीर सिंह, अमित सिंह, रवि शंकर राय, सुनील मौर्य, अरुण राय, त्रिपुरारी राय, महेंद्र सोनकर, राघवेंद्र यादव, विनोद कुमार, रमाकांत राय, जयप्रकाश यादव, देव दत्त मिश्र, प्रभुुनाथ यादव, सरफराज अहमद, संजीव सिंह, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed