{"_id":"5c378e1abdec2273940293e0","slug":"11547144730-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने धरना देने का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने धरना देने का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को सर्वोदय इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमें जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामजन्म सिंह कहा कि आप सभी संगठित होकर संघर्ष कर संगठन के बल पर ही समस्याओं का समाधान हो सकते हैं। प्रदेश नेतृत्व आप के साथ है। 16 जनवरी से होने वाले सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। आपकी मजबूती के बल पर हमारी सभी मांगें पूरी होंगी। जिलाध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि पूरा जनपद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की असंवेदनशीलता का शिकार है। इसलिए संगठन ने 16 जनवरी से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह करने का संकल्प लिया है। इसके लिए समस्त आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं हैं। जिलामंत्री विनीत राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हमारी मौलिक मांग है। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा, गिरजेश राय, जकाउल्लाह, सुरेंद्र प्रताप, श्यामसुंदर यादव, बलवंत सिंह, लक्ष्मीकांत राय, इंद्रासन सिंह, लक्ष्मीशंकर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कुलदीप एवं संचालन विनीत प्रताप राय ने किया ।